श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Israel Hamas War: कौन थे रिटायर्ड कर्नल वैभव काले ? जिनकी गाजा में हुई मौत

Retired Indian Colonel Vaibhav Kale | DEATH | israel hamas war | SHRESHTH BHARAT

Retired Indian Colonel Vaibhav Kale Death: इजरायल-हमास युद्ध के बीच लगभग सात महीनों से युद्ध जारी है। हमास ने गाजा के राफा शहर पर हमला किया है। इसी हमले की चपेट में आने से रिटायर्ड भारतीय कर्नल वैभव काले घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बता दें कि रिटायर्ड वैभव काले संयुक्त राष्ट्र के लिए  सुरक्षा सेवा समन्वयक के रूप में शामिल हुए थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कर्नल वैभव अनिल काले (सेवानिवृत्त) के निधन की खबर से परिवार में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सैनिक हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा सेवा समन्वयक के रूप में शामिल हुए थे। दो दिन पहले गाजा के राफा क्षेत्र में एक अस्पताल में जाते समय उनकी मौत हो गई। वे संयुक्त राष्ट्र का झंडा लिए हुए एक वाहन में यात्रा कर रहे थे, तभी वह आग की चपेट में आ गए।

साल 2022 में सेना से लिया रिटायरमेंट

बता दें कि कर्नल वैभव काले ने भारतीय सेना से साल 2022 में रिटायरमेंट का समय पूरा होने से पहले रिटायरमेंट ले लिया था। उनको दो महीने पहले संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा और संरक्षा विभाग  में सुरक्षा समन्वय अधिकारी नियुक्त किया था।

साल 2000 में भारतीय सेना में हुए थे शामिल

एक करीबी रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि रिटायर्ड कर्नल अनिल काले भारतीय सेना में 1998 में शामिल हुए थे। उन्होंने 2009 और 2010 के बीच संयुक्त राष्ट्र में आकस्मिक मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में भी काम किया। वे 1999 में एनडीए से पासआउट हुए थे। आईएमए से पासआउट होने के बाद उन्हें 2000 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। वह पत्नी अमृता और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

रिटायरमेंट के बाद पुणे में रहते थे रिटायर्ड कर्नल

सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद वह अपने परिवार के साथ पुणे में रहने लगे थे। काले का पार्थिव शरीर मिस्र के रास्ते भारत लाया जाएगा और पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !