Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी से पहले ही ससुराल चलीं सोनाक्षी सिन्हा, सास-ननद संग दिखी खास बॉन्डिंग

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनाक्षी जहीर इकबाल के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं...
sonakshi sinha

Sonakshi Sinha: बॅालीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा हैं कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal के साथ शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की तारीख भी सामने आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनाक्षी जहीर इकबाल के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी और जहीर शादी से पहले अपने परिवार के साथ बॉन्डिंग कर रही हैं।

जहीर की बहन सनम रतनसी ने इंस्टाग्राम पर फैम जैम की एक झलक साझा की। इस तस्वीर में बॅालीवुड हसीना अपने होने वाले ससुर इकबाल रतनसी, जहीर की मां और बहन-सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर यह लग रहा है कि जहीर का परिवार इस शादी से काफी खुश है।

इस तस्वीर में जहीर को उनकी मां और बहन के बीच में खड़ा देखा गया। सोनाक्षी गुलाबी आउटफिट में बला की खूबसुरत लग रही हैं। वहीं, जहीर ने सफेद अटायर पहन रखा है। इस फैमिली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी और जहीर 23 जून 2024 को मुंबई में शादी करने वाले हैं। इस बात की पुष्टि हाल ही में Yo Yo Honey Singh और पूनम ढिल्लो द्वारा की गई। पूनम ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं सोनाक्षी को शुभकामनाएं देती हूं। बहुत प्यारा इनवाइट भेजा है हमें। मैं उन्हें तब से जानती हूं, जब वह छोटी लड़की थीं। मैंने उनकी पूरी यात्रा देखी है तो भगवान करे वह बहुत खुश रहे।’

पिछले हफ्ते ही सोनाक्षी सिन्हा की शादी का निमंत्रण ऑनलाइन लीक हुआ था। इस निमंत्रण में एक ऑडियो क्यूआर कोड भी था, जिसमें सोनाक्षी और जहीर का एक प्यारा संदेश भरा है। आमंत्रण में कहा गया है कि, ‘हम इसे आधिकारिक बना रहे हैं। अफवाहें सच थीं।’

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा बेटी के साथ आइसक्रीम का लुफ्त उठाती आईं नजर, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर