Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजपाल यादव की करोड़ों की प्रापर्टी हुई सीज, जानें क्या है मामला

Actor Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की करोड़ों की प्रापर्टी को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की मुंबई शाखा ने जब्त कर लिया है। एक्टर ने फिल्म बनाने के लिए मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से तीन करोड़ रुपये का लोन लिया था।
Rajpal Yadav| shreshth bharat

Actor Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्टर की करोड़ों की प्रापर्टी को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की मुंबई शाखा ने जब्त कर लिया है।

राजपाल यादव ने फिल्म के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा शाखा से लोन लिया था, लोन न चुकाने पर संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने संपत्ति जब्त कर लगाया बैनर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 दिन पहले सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, बांद्रा-कुर्ला कांपलेक्स मुंबई ब्रांच की टीम शाहजहांपुर पहुंची थी। यहां आकर अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।

अधिकारियों ने गोपनीय ढंग से राजपाल की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया। बैंक कर्मचारियों ने रविवार को इस प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया।

अवनीत कौर पर ज्वेलरी ब्रांड ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, चैट किए पोस्ट

बैनर में लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है इस पर किसी तरह का कोई भी खरीद फरोख्त ना की जाए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सीज कर दिया।

फिल्म बनाने के लिए लिया था लोन

दरअसल, शाहजहांपुर स्थित बंडा के कुंडरा गांव निवासी राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की शहर के सिविल लाइंस में संपत्ति है। जो उनके पिता नौरंग सिंह यादव के नाम पर है। एक्टर ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से तीन करोड़ रुपये का लोन लिया था।

कौन हैं Alicia Kaur? जो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग हुईं कोजी, फिर कियारा से…

लोन लेने के दौरान उन्होंने इस संपत्ति के कागज बंधक के रूप में लगाए थे। इस लोन को न अदा कर पाने के कारण संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग