Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बजरंग पूनिया ने किया बजरंग दल का समर्थन बाद में मुकरे

बजरंग

बजरंग पूनिया जो कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है या यूं कहे वो विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की अगुवाई कर रहे है. जंतर मंतर से बजरंग पूनिया सीधे कर्नाटक पहुंच गए और बजरंग दल का समर्थन कर दिया. कर्नाटक चुनाव में हो रहे बयानों की चर्चा पूरे देश में हो रही है. 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है इस चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बजरंग दल को बैन करने का वादा किया है, जिसके बाद बजरंग दल के पक्ष और विपक्ष में लोग अपनी राय दे रहे है. बजंरग पूनिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बजरंग दल के समर्थन में एक पोस्ट की लेकिन बजरंग दल के प्रति उनका प्रेम महज कुछ देर का ही रहा. थोड़ी देर बाद ही बजरंग पूनिया ने इस पोस्ट को हटा दिया. बजरंग पूनिया ने अपने इंटाग्राम के एकाउंट पर अपनी प्रोफाइल स्टोरी शेयर की थी जिसमें पूनिया ने लिखा “आई एम बजरंगी. आई सपोर्ट बजरंग दल. जय श्री राम”

इस फोटो के नीचे कैप्शन में लिखा था सभी बजरंगी भाई इसे अपने व्हाटअप पर डीपी और स्टेटस लगाएं. ये स्टोरी स्टेटस किसी और का बनाया हुआ था जिसे पूनिया ने अपनी स्टोरी स्टेटस पर लगाया था. बजरंग पूनिया पहले बजरंग दल के समर्थन में पोस्ट करने उसके बाद पोस्ट को डिलीट करने से ऐसा लग रहा है कि बजरंग पूनिया दिल से तो बजरंगी है लेकिन उन्हें किसी ने समझाया होगा कि उनकी इस पोस्ट से बीजेपी को फायदा हो सकता है तो उन्होंने अपनी ये पोस्ट डिलीट कर ली. पूनिया अभी अभी पहलवानी छोड़कर या यूं कहे पहलवानी के साथ साथ राजनीति करना चाह रहे हैं, अभी नए है तो ऐसी गलती हो जाती है. बजरंग दल है तो गैर राजनीतिक संगठन लेकिन बंजरग दल को अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी की विचारधारा वाला संगठन ही माना जाता है, इसीलिए जब कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बजरंग दल को बैन करने की बात की तो बीजेपी तुरंत बजरंग दल की बचाव में आ गई. बजरंग पूनिया इस समय बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है वो अखाड़े से निकलकर जंतर मंतर में दांव पेंच लगाते दिख रहे है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा