Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

Jammu and Kashmir encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार (26 जून) को मुठभेड़ हो गई। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है...
encounter

Jammu and Kashmir encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार (26 जून) को मुठभेड़ हो गई। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जोकि अस्पताल में भर्ती है। यह इलाका घने जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। यहां तेज बारिश के बीच आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया।

चार आतंकियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी

पुलिस टीम के मुताबिक सुरक्षाबलों को डोडा की चोटी पर चार आतंकी छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई,  जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि एक आतंकी की तलाश जारी है।

Jammu and Kashmir: कठुआ में आतंकियों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

इस ऑपरेशन को दिया ‘लागोर’ नाम

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने डोडा मुठभेड़ को लेकर बताया कि सेना ने इसे ऑपरेशन लागोर नाम दिया है। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान भद्रवाह सेक्टर के गंडोह में शुरू किया गया है। आतंकियों की मौजूदगी का पता चल गया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

6 सुरक्षाकर्मी पहले हुए थे घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को चत्तरगल्ला में एक जॉइंट जांच चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन 12 जून को गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। डबल अटैक के बाद सुरक्षाबलों ने अपना आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया।

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार