Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

ARMY | JAMMU KASHMIR | TERRORIST | SHRESHTH BHARAT

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में कुलगाम जिले के रेडवानी पायीन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे रहने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करने के बाद सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकियों को ढेर कर दिया। बाकी दो की तलाश जारी है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात हुई फायरिंग के रुकने के बाद मंगलवार की सुबह फिर उसी इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। उसके बाद देर रात ही सुरक्षाबलों को इलाके में भेज दिया गया, ताकि इलाके में छिपे आतंकी भाग ना सकें।

इससे पहले, शनिवार की शाम  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,  जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे जवान की हालत बेहद गंभीर है। तीन जवानों की हालत स्थिर है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार