Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कई दिनों से रेकी कर रहे थे आतंकवादी

rajouri

राजोरी में गुरुवार को दूसरे दिन भी मुठभेड़ चल रही है। जिले के धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो शव पड़े हुए हैं, इनमें से एक सुरक्षाकर्मी का और एक आतंकी के होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाजीमाला में एक गुज्जर व्यक्ति ने जब दोनों आतंकवादियों को खाना देने से मना कर दिया तब, मंगलवार शाम आतंकवादियों ने एक गुज्जर व्यक्ति की पिटाई कर दी। गुज्जर ने सुरक्षाबलों को दिए अपने बयान में बताया है कि वह जंगली इलाके में पशु चरा रहा था। अचानक वहां दो अज्ञात बंदूकधारी आए और खाना मांगने लगे। उसने कुछ भी देने से इनकार दिया तो दोनों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इसकोे बाद दोनों बंदूकधारी ज्यादा देर नहीं रुके और वहां से जंगल में भाग गए।

आतंकी संगठनों ने सर्दी शुरू होते ही जम्मू-कश्मीर में हमले तेज कर दिए हैं। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है, क्योंकि बर्फ गिरने से पहले सीमा पार से आतंकियों की बड़े स्तर पर घुसपैठ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि पहले से मौजूद दहशतगर्दों से हमले करवाकर आतंकी सरगना अपनी मौजूदगी का एहसास कराने का प्रयास कर रहे हैं।

9 पैरा के मेजर मेहरा के हाथ और छाती में चोट आई है। उन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर है। एक घायल जवान का इलाज राजोरी में 50 जनरल अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बलिदानी अधिकारियों की पहचान कर्नाटक के कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 आरआर/ सिग्नल, आगरा के कैप्टन शुभम, 9-पैरा और जम्मू के पुंछ के हवलदार माजिद, 9-पैरा के रूप में हुई है। एक बलिदानी की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना