Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान में हलाल का मीट है या झटका मीट लिखाना हुआ जरूरी, नगर निगम ने दिया आदेश

Jaipur Municipal Corporation: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में दिए गए निर्देशों का असर राजस्थान में भी दिखने लगा है। राजस्थान के जयपुर नगर निगम ने आदेश दिया है कि मास मीट की दुकानों के बाहर अब हलाल का मीट है या झटका मीट लिखना पड़ेगा।
Jaipur Municipal Corporation

Jaipur Municipal Corporation: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में दिए गए निर्देशों का असर राजस्थान में भी दिखने लगा है। राजस्थान के जयपुर नगर निगम ने आदेश दिया है कि मास मीट की दुकानों के बाहर अब हलाल का मीट है या झटका मीट लिखना पड़ेगा। अगर कोई दुकानदार खुले में मीट बेचता है या फिर उसने दूरी के मानकों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि नगर निगम की बैठक में मीट दुकानों के बाहर हलाल या फिर झटका लिखने को लेकर फैसला लिया गया। अब दुकानदारों को दुकान के बाहर लिखना होगा कि ये हलाल मीट है या फिर झटका। उन्होंने कहा कि जहां लोग रहते हैं, उस क्षेत्र से शराब और मीट की मंडी दूर होनी चाहिए। भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने नगर निगम के इस फैसले का समर्थन किया।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने गर्लफ्रेंड के संग रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्गों की पवित्रता का ध्यान रखा जाए। कुछ लोग दुकान का अपने धर्म से अलग नाम रखकर व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे में पता चलना चाहिए कि कोई हिंदू देवी-देवताओं के नाम से गलत काम तो नहीं कर रहा है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ रूट पर आने वाली दुकानों के दुकानदारों को अपना नाम और पहचान जाहिर करने के आदेश दिए गए हैं। इसको लेकर सियासत तेज है।

महाकुंभ 2025: अयोध्या की तर्ज पर प्रयागराज में बनेंगे भक्तों के लिए होम-स्टे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड