Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के मैदानी और निचले हिस्से, उत्तराखंड के मैदानी इलाके, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल...
Heat Wave In North India for next five days in Haryana Punjab delhi Uttar Pradesh imd alert

Heat Wave In North India: उत्तर और पूर्वी भारत में गर्मी की मार जारी है। देश के 14 राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार कर चुका है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाने की संभावना है। 5 दिन बाद कुछ इलाकों में मानसून पूर्व बारिश होने से तपती गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का सितम

आईएमडी के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के मैदानी और निचले हिस्से, उत्तराखंड के मैदानी इलाके, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र और उत्तरी ओडिशा में भी अभी कम से कम पांच दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा।

बक्सर में पारा पहुंचा 47.2 डिग्री के पार

IMD की मानें तो पिछले 24 घंटे के अंदर इन राज्यों में भीषण लू चली है और पारा 44 से 47 (Heat Wave In North India) डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान बिहार के बक्सर में दर्ज किया गया है। यहां पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी बीते कुछ दिनों से पारा 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते दिन दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी में लू का अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

शिमला में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 10 साल बाद शुक्रवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि इससे पहले साल 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। भारी बारिश के बाद तीस्ता नदी में आए उफान को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को राज्य के उत्तरी जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग और कलीमपोंग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल