Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वाराणसी के इंजीनियर की कुवैत में हुई मौत, पिता से कही थी ये बात…

वे दो महीने पहले 15 दिन की छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिवार वालों के साथ ये वक्त कब बीता, पता ही नहीं चला। प्रवीण ने जाते वक्त अपने पिता से कहा कि इस बार कुवैत जाने का दिल नहीं कर रहा है...
Kuwait fire | KUWAIT FIRE INCIDENT | SHRESHTH BHARAT

Kuwait Fire: कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार को सात मंजिला इमारत में आग लगने से 45 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें वाराणसी के एक 36 वर्षीय इंजीनियर प्रवीण माधव सिंह भी शामिल थे। वे दो महीने पहले 15 दिन की छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिवार वालों के साथ ये वक्त कब बीता, पता ही नहीं चला। प्रवीण ने जाते वक्त अपने पिता से कहा कि इस बार कुवैत जाने का दिल नहीं कर रहा है।

NBTS कंपनी में प्रवीण माधव सिंह 9 साल से काम कर रहे थे। वे वहां सेल्स कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त थे। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक, 10 साल पूरे होने पर ही कर्मचारी को सभी तरह के फंड दिए जाते हैं। इसलिए मजबूरी में प्रवीण को कुवैत जाना पड़ा। उन्होंने अपने पिता से जाते वक्त कहा था कि वह इस दिसंबर तक ही कुवैत में काम करेंगे, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह प्रवीण की अपने माता-पिता, पत्नी और दोनों बच्चियों से आखिरी मुलाकात है।

दरअसल, प्रवीण ने राउलकेला से बीटेक की पढ़ाई की, जिसके बाद वे कुवैत की ऑयल और फैब्रिक बनाने वाली कंपनी NBTS में काम करने लगे। इंजीनियर मूल रूप से गाजीपुर के करहिया गांव के रहने वाले थे। उनका भरा-पूरा परिवार है, जिसमें पत्नी रूपा सिंह, बड़ी बेटी मनीषा (8 साल) और छोटी बेटी जान्हवी (10 माह) है। इसके अलावा घर में मां मंजू देवी और पिता जयप्रकाश भी हैं। फिलहाल, प्रवीण का शव कुवैत से दिल्ली आ चुका है।

कुवैत से भारत पहुंचे मृतकों के शव

बता दें, कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान शुक्रवार शाम को पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं, भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और अन्य नेता मृतकों के पार्थिव शरीर लेने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग