श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-यूपी में लू का अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Update Today मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-यूपी में आज लू का कहर जारी रहेगा। वहीं, कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...
Weather Update today imd heat wave rainfall alert: आज मौसम कैसा रहेगा?

Heat Wave Alert Weather update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 11 जून को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके अलावा, डाल्टनगंज, अमृतसर, रोहतक और गंगानगर में तापमान 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

प्रयागराज में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा

IMD के मुताबिक, 11 जून को प्रयागराज में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 45.7 डिग्री, डाल्टनगंज (झारखंड) में 45.4 डिग्री, अमृतसर (पंजाब) में 45.1 डिग्री, रोहतक (हरियाणा) में 45.1 डिग्री, गंगानगर राजस्थान में 45.1 डिग्री, देहरी (बिहार) और रिज (दिल्ली) में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, सीधी (मध्य प्रदेश) में 44 डिग्री, रीवा (मध्य प्रदेश) में 44.6 डिग्री, आया नगर (दिल्ली) में 44.8 डिग्री, पटियाला (पंजाब) में 44.5 डिग्री, बीकानेर (राजस्थान) में 44.8 डिग्री, गया (बिहार) में 44.5 डिग्री, जमशेदपुर झारखंड में 44.4 डिग्री, पुरुलिया (गांगेय पश्चिम बंगाल) में 44.3 डिग्री, कलाइकुंडा (गांगेय पश्चिम बंगाल) में 43.5 डिग्री और हिसार (हरियाणा) में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Update Today)

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

UP में आज कैसा रहेगा मौसम (UP Weather Update Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे उत्तर प्रदेश (UP) में मौसम शुष्क रहने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर उष्ण लहर (लू) से तीव्र उष्ण लहर जारी रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग और कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना है। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शपथ ग्रहण में नजर आया ये AC है कमाल का, कहीं भी हो जाता है फिट; जानें इसकी खूबियां

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिन तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी।

ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले Army Chief, जानिए उनके बारे में सब कुछ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज