Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कब्ज की समस्या से हैं परेशान! बस रात को दूध में मिलाकर पी लें ये 5 चीज, मिनटों में होगा पेट साफ

कब्ज होने की वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। अगर आपको लंबे समय से कब्ज है तो इसकी वजह से आपको गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है...
Home Remedies For Constipation drink these five things in with milk before sleeping at night know here

Home Remedies For Constipation: बदलते खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग कब्ज की समस्या की वजह से परेशान रहते हैं। नियमित रुप से एक्सरसाइज न करना, पानी कम पीना और तनाव की वजह से लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज होने की वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। अगर आपको लंबे समय से कब्ज है तो इसकी वजह से आपको गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कब्ज से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

हालांकि, कब्ज से निजात दिलाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां और चूर्ण मौजूद हैं। मगर आप अगर इन दवाइयों का सहारा नहीं लेना चाहते हैं, तो आप घरेलू उपाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे,जिन्हें आप रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पीते हैं तो आपकी कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।

दूध और इसबगोल

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप रात में सोने से पहले एक ग्लास दूध में एक चम्मच इसबगोल की भूसी को मिलाकर पीते हैं, तो आपको कब्ज से राहत मिल सकती है। क्योंकि, इसबगोल में फाइबर होता है इसका सेवन करने से मल नरम हो जाता है, जिसकी वजह से आपको मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- इसलिए खाने के बाद आती है नींद, जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण

हींग और दूध

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हींग को मिलाकर पी सकते हैं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ होगा। साथ ही, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।

दूध और मुनक्का

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले दूध में मुनक्का मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए आपको एक गिलास दूध में 7-8 मुनक्का उबालकर पीना होगा। इसके सेवन की वजह से सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

दूध और घी (Home Remedies For Constipation)

अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं। दरअसल, घी एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है। यह मल को नरम बनता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- दोपहर में नींद आने के ये हैं प्रमुख कारण, कहीं आप में भी तो नहीं ऐसे लक्षण

दूध और गुड़

दूध और गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़ में मौजूद औषधीय गुण पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में गुड़ का टुकड़ा मिलाकर सेवन करें। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होगा और कब्ज की समस्या दूर होगी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग