श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस दिन होगी ज्ञानवापी मामले में सुनवाई, जानें कौन सा पक्ष रखेगा अपनी दलील

Varanasi Gyanvapi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वेक्षण कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।
Gyanvapi

Varanasi Gyanvapi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वेक्षण कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। मामले से जुड़े अधिकवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद के पूरे परिसर का सर्वेक्षण कराने का आदेश देने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) युगल शम्भू के सामने अपनी दलीलें रखीं‍।

उन्होंने बताया कि कमेटी के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष दलील रखी कि जब हिन्दू पक्ष द्वारा मामले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में चलाए जाने की अपील की है तब इस मामले पर यहां बहस करने का कोई औचित्य नहीं है।

ये भी पढ़ें- गुरेज सीट से NC के नजीर अहमद खान विजयी, भाजपा प्रत्याशी को हराया

यादव के मुताबिक, मुस्लिम पक्ष के वकील ने यह भी कहा कि जब ज्ञानवापी परिसर का एक बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराया जा चुका तो दोबारा सर्वे कराने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि कमेटी के अधिवक्ता ने कहा कि सर्वे के लिए मस्जिद परिसर में गड्ढा कराया जाना किसी तरह से व्यवहारिक नहीं होगा। इससे मस्जिद को नुकसान पहुंच सकता है।

यादव ने बताया कि अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के एएसआई सर्वे कराने के विरोध में दी गयी दलील पर अब हिन्दू पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा अदालत के अगली सुनवाई को जवाब प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने BJP के योगेश बैरागी को हराया

अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 अक्टूबर की तिथि तय की है। इस पहले हिंदू पक्ष ने दलील दी थी कि ज्योतिर्लिंग का मूल स्थान ज्ञानवापी परिसर में स्थित मस्जिद के गुंबद के नीचे बीच में स्थित है। साथ ही भौगोलिक जल ‘अर्घे’ से लगातार बहता था, जो ज्ञानवापी कुंड में इकट्ठा होता था। उन्होंने इस जल की जल इंजीनियरिंग, भूवैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों के जरिये जांच कराने की मांग की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप