Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुरेज सीट से NC के नजीर अहमद खान विजयी, भाजपा प्रत्याशी को हराया

Jammu Kashmir Chunav Results: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव मतगणना के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नजीर अहमद खान लगातार चौथी बार गुरेज विधानसभा सीट से जीत गए हैं।
NC's Nazir Ahmed Khan

Jammu Kashmir Chunav Results: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव मतगणना के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नजीर अहमद खान लगातार चौथी बार गुरेज विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फकीर मोहम्मद खान को 1,132 मतों के अंतर से हराया।

निर्वाचन आयोग ने अनुसार, नजीर अहमद खान को 8,378 वोट मिले जबकि उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी को 7,246 वोट मिले।
नजीर अहमद खान 2002, 2008 और 2014 में भी इस सीट से निर्वाचित हुए थे, जबकि फकीर मोहम्मद खान ने 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी।

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नजीर अहमद खान ने 2014 के चुनाव में लगभग 100 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। नियंत्रण रेखा के समीप स्थित गुरेज जम्मू-कश्मीर का सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है और यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है। घाटी में भाजपा का खाता खोलने की उम्मीद के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक रैली को संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में हुआ ‘खेला’, एग्जिट पोल हुए फेल?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग