श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने BJP के योगेश बैरागी को हराया

Julana Seat Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। वहीं, इस चुनाव में सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाली जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है।
vinesh phogat

Julana Seat Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। वहीं, इस चुनाव में सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाली जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को हराया। वहीं, विनेश फोगाट को कुल 65080 वोट मिले और योगेश बैरागी को 59065 मत मिले। फोगाट ने 6015 वोटों से जीत प्राप्त की है।

जुलाना विधानसभा सीट पर कुल 15 चरणों में वोटों की गिनती होनी थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, छह चरणों तक विनेश फोगाट पीछे रही, लेकिन सातवें चरण से बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को पीछे कर विनेश फोगाट ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाते हुए आखिर में जीत हासिल कर ली।

विनेश फोगाट ने 6 सितंबर को बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। वहीं इसके बाद कांग्रेस ने हरियाणा की जुलाना विधानसभ सीट से विनेश को अपना उम्मदीवार बनाया था।

पहलवान विनेश फोगाट ने 2024 ओलंपिक में 50 किग्रा कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से वह फाइनल नहीं खेल पाईं थी।

पिछले चुनाव की बात करें तो जुलाना सीट पर जेजेपी के अमरजीत डांडा को 61.942 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के परमिंदर सिंह ढुल को हराया था। वहीं, विनेश के चुनावी मैदान में होने की वजह से सबकी नजरें इस हाई प्रोफाइल सीट पर थी।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में हुआ ‘खेला’, एग्जिट पोल हुए फेल?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना