Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू कश्मीर में ‘आप’ का खुला खाता, पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने दी बधाई

J&K Elections Result: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने और पांचवें राज्य में पार्टी का खाता खुलने पर पार्टी को बधाई दी।
J&K Elections Result

J&K Elections Result: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने और पांचवें राज्य में पार्टी का खाता खुलने पर पार्टी को बधाई दी। डोडा विधानसभा क्षेत्र में जिला विकास परिषद सदस्य एवं आप उम्मीदवार मेहराज मलिक को 23,228 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के गजय सिंह राणा को 18,690 वोट मिले।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, उन्होंने लिखा ‘‘डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा भाजपा को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में विधायक बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।’’


पंजाब और दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के गुजरात और गोवा में भी विधायक हैं।

आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मलिक की शानदार जीत के साथ अरविंद केजरीवाल की क्रांति जम्मू कश्मीर तक पहुंच गई है। आप ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 90 में से सात सीट पर चुनाव लड़ा था।

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस के पास आप मुख्यालय में डोडा की जीत का जश्न मनाया, मिठाई बांटी और ढोल की थाप पर नृत्य किया।

ये भी पढ़ें- JJP: 2019 के विधानसभा चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनी, मगर इस इलेक्शन में सूपड़ा साफ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग