Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छात्रों की मौत मामले में HC ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, CBI करेगी जांच

Delhi Coaching Centre: ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर तीन छात्रों की मौत के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए अब तक की गई जांच पर कई सवाल उठाए।
Delhi Coaching Centre

Delhi Coaching Centre: ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर तीन छात्रों की मौत के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए अब तक की गई जांच पर कई सवाल उठाए। इस मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता में की गई। दरअसल, हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के जांच के तरीके पर फटकार लगाते हुए कहा कि गनीमत है कि आपने बेसमेंट में पानी भरने पर चालान नहीं काटा। कोर्ट ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

कोर्ट में छात्रों की मौत को लेकर पुलिस की ओर से एक कार ड्राइवर की गिरफ्तारी का जिक्र किया, जिस पर बारिश के पानी से भरी सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि गाड़ी के निकलने से पानी बढ़ गया और गेट टूट गया, जिससे बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर गया।

https://twitter.com/ANI/status/1819326111136075815

पुलिस द्वारा उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप हटाने के बाद ड्राइवर मनुज कथूरिया को गुरुवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जब कोर्ट ने पूछा कि क्या उन्हें पता है कि बिल्डिंग प्लान को मंजूरी किसने दी तो दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि उन्होंने इस बारे में पूछा है।

तीरंदाजी के मिक्सड इवेंट में अंकिता और धीरज ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

जवाब सुनकर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा, ‘आप ऐसे बात करते हैं जैसे आपके पास कोई पावर ही नहीं है। आखिर आप पुलिस हैं। आपको सब कुछ मिलेगा। आप जाकर एमसीडी ऑफिस से फाइलें जब्त कर सकते हैं। आपको बताना होगा कि यह कैसे करना है? आपके अधिकारी नौसिखिए नहीं हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि यह कैसे करना है। क्या आपको लगता है कि कोई अपराधी आपके सामने आकर अपना अपराध कबूल करेगा?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग