Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीरंदाजी के मिक्सड इवेंट में अंकिता और धीरज ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए सातवें दिन अच्छी खबर आई है। तीरंदाजी के मिक्सड इवेंट में अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा ने शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ने इंडोनेशिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए सातवें दिन अच्छी खबर आई है। तीरंदाजी के मिक्सड इवेंट में अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा ने शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ने इंडोनेशिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अंकिता और धीरज ने 5-1 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया और इसी के साथ अंतिम 8 में जगह बनाई।

अंकिता और धीरज ने शुरुआत से दमदार खेल दिखाया और तीर को निशाने पर लगाते हुए भारत की मेडल जीतने की उम्मीद बरकरार रखी। इन दोनों की जोड़ी ने पहले सेट में 37-36 अंक के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

इसी के साथ पहले सेट में दोनों ने 2 अंक प्राप्त करके बढ़त बना ली। उसके बाद दूसरा सेट कांटे का रहा और 38-38 अंक के साथ स्कोर बराबर का रहा, लेकिन भारत को इस सेट में 1 अंक प्राप्त हुआ, जिसके बाद भारत का स्कोर 3 हो गया। इसके बाद अगले राउंड में अंकिता और धीरज ने 38-37 अंक से जीत हासिल करते हुए 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और 5-1 से जीत के साथ अंतिम 8 में जगह बना ली।

कौन हैं अंकिता भकत

26 वर्षीय अंकिता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली हैं। अंकिता ने अपने जीवन में संघर्ष देखा है। इनके बावजूद अंकिता ने मेहनत और लगन का रास्ता नहीं छोड़ा और सफलता की ऐसी रेखा खींची जो प्रेरणा से भरपूर है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने तीरंदाजी में अपना नाम कमाया।

NTA ने UGC NET 2024 परीक्षा की तारीखों का किया एलान, कंप्यूटर आधारित

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CWG 2026
CWG 2026: 'इस बार पदक की लड़ाई आसान नहीं', फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के युवा स्टार रुमेश थरंगा की जमकर की तारीफ
karnataka Students HIV-Positive
कर्नाटक सरकार ने किया बड़ा खुलासा, '7,000 HIV पॉजिटिव छात्र' का दावा फर्जी, अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी
Mallikarjun Kharge on Amit Shah
'अमित शाह जवाब दें या इस्तीफा दें', NEET प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर खड़गे ने सरकार को घेरा
Abhijeet Dipke attack on Central Govt
पेपर लीक से लेकर छात्रों पर कार्रवाई तक, अभिजीत दिपके ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत
Raja Raghuvanshi murder
राजा रघुवंशी मर्डर केस: जमानत रद्द होते ही सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, SC ने छह महीने में ट्रायल पूरा करने के दिए निर्देश
JPSC Paper Leak Protest
JPSC Paper Leak Protest: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, रांची में 'संविधान मार्च' से सरकार को चेतावनी