Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी की सजा को लेकर विपक्ष में उबाल

2527651-untitled-100-copy

राहुल गांधी इस समय देश में चर्चा का विषय बने हुए है राहुल कभी अपने किसी बयान के लिए तो कभी किसी बयान के लिए घेरे जाते है. कल राहुल गांधी को अपने एक बयान को लेकर 2 साल की सजा सुनाई गई थी. इसी सजा के विरोध में पूरा विपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में एकजुट होता नजर आ रहा है. कांग्रेस ने राहुल गांधी को मिलने वाली सजा के विरोध में पूरे देशभर में प्रदर्शन करने की योजना भी बनाई है. कांग्रेस को अदालत के इस फैसले में साजिश नजर आ रही है. कांग्रेस इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई तो लड़ेगी ही साथ ही वो इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की तैयारी भी कर रही है. इस फैसले के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है.

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर में करीब 50 सांसदों सहित अन्य नेताओं की एक बैठक हुई. जिसमें आगे की रणनीति तय की गई हैै. कांग्रेस पहले विजय चौक तक प्रदर्शन करेगी उसके बाद आगे देश भर में प्रदर्शन करेगी. गौरतलब है कि राहुल ने एक चुनावी रैली में बयान दिया था कि सारे चोर मोदी सरनेम वाले ही होते है इसके खिलाफ दायर याचिका पर कल सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी. राहुल गांधी की इस सजा से राहुल गांधी की संसद सदस्यता को भी खतरा है. राहुल गांधी हाल के दिनों में घिरते हुए नजर आ रहे है, पहले लंदन में उनके बयान के लिए भाजपा ने उन्हें लगातार घेरा, कई दिन तक संसद भी उनके इस बयान के समर्थन और विरोध के कारण नहीं चल सकी.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड