Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NCP सांसद की सांसदी हुई बहाल

मोहम्मद

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी या नहीं इस पर सबकी अलग अलग राय है, लेकिन NCP के एक सांसद की सांसदी बहाल हो गई है. जी हां NCP के सांसद मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता बहाल हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद मोहम्मद फैजल को हत्या की कोशिश के एक मामले में कवारती सेशन कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी. जबकि नियम के अनुसार दो साल या दो साल से ऊपर की सजा होने पर सांसद या विधायक की सांसदी और विधायकी चली जाती है. सजा होते ही जब सदन की सदस्यता चली जाती है उसी प्रकार सजा रद्द होते ही सदस्यता बहाल भी हो जाती है.

यही NCP सांसद के साथ भी हुआ, केरल की हाईकोर्ट ने कवारती सेशन कोर्ट से मिली सजा को रद्द कर दिया और सजा रद्द होते ही, सांसद मोहम्मद फैजल की सांसदी भी बहाल हो गई. राहुल गांधी वाले मामले में अभी राहुल गांधी ने अपनी सजा को उच्च अदालत में चुनौती नहीं दी है. वैसे राहुल गांधी और कांग्रेस इस सांसद की सांसदी लौटने के बाद खुश दिखाई दे रहे होंगे, उनकी भी उम्मीद को बल मिला होगा कि राहुल गांधी की सांसदी जल्दी वापस मिल सकती है. राहुल गांधी अगर उच्च अदालत में अपनी सजा को चुनौती नहीं देते है तो इसके दो ही कारण हो सकते है, एक ये कि राहुल गांधी को यकीन हो कि उच्च अदालत उनकी सजा को बरकरार ही रखेगा या फिर वो सजा मिलने के बाद विपक्ष में आए एकजुटता और जनता से मिलने वाली सहानुभूति की लहर को गँवाना नहीं चाहते हो.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड