Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

DSP ने बेटे की बर्थडे पार्टी में किया कुछ ऐसा, लोगों ने कहा- वाह क्या बात है

MP News: ग्वालियर के DSP Santosh Patel अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर से ऐसा काम किया है कि लोग उनकी चर्चा कर रहे हैं।
dsp santosh patel celebrates son birthday

DSP Santosh Patel: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तैनात सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) संतोष पटेल अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर से वे फिर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए, आपको इसकी वजह बताते हैं…

DSP Santosh Patel ने गरीब बच्चों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन

बता दें, पुलिस अधिकारी संतोष पटेल के बेटे का 11 जून को पहला जन्मदिन था। इस मौके पर वे गरीब बच्चों को ई-रिक्शा में बिठाकर होटल ले गए और यहां केक काटकर बच्चे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केवल बच्चों को खाना खिलाया। बच्चे भी डांस करते हुए जमकर मस्ती की।

घुमंतू समुदाय के बच्चों के साथ DSP ने शेयर की खुशी

बताया जा रहा है कि डीएसपी संतोष पटेल के ऑफिस के सामने कुछ घूमंतू समुदाय के परिवार रहते हैं, जिनके बच्चे अक्सर कार्यालय में पानी भरने के लिए आते हैं। बच्चों से अक्सर पुलिस अधिकारी बात करते रहते थे। ये बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। ऐसे में अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने यह खुशी उन बच्चों के साथ शेयर करने का फैसला लिया। उन्होंने बच्चों को होटल में लेकर जाकर उन्हें डिनर भी कराया।

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया

गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ मनाएं जन्मदिन

डीएसपी का कहना है कि हमें पार्टी में पैसा खर्च करने की बजाय गरीब और जरूरतमंद लोगों में बांटना चाहिए। अपना जन्मदिन भी उनके साथ मनाना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कुछ कॉपी-किताबें भी बच्चों के लिए खरीदी है, जो वह इन्हें बांटेंगे। उनका कहना है कि अगर इन बच्चों में से एक भी बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़ जाता है तो इससे उसके परिवार की आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवर जाएगा।

सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति को नहीं मिल रहा काम, जानें कैसा है सोना का ससुराल

बता दें कि एसडीपीओ को कुछ राज्यों में सीओ यानी सर्किल ऑफिसर के रूप में भी जाना जाता है। वह डीएसपी यानी डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रैंक का पुलिस अधिकारी होता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड