Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति को नहीं मिल रहा काम, जानें कैसा है सोना का ससुराल

शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी, जब से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में आई हैं, तब से फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिरकार सोना का ससुराल कैसा है?
Sonakshi Sinha zaheer iqbal wedding Heeramandi actress got trolled by social media users watch

Sonakshi Sinha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इन दिनों खबरों का हिस्सा बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा कि जा रहा है कि दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक शादी की खबरों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कैसा है सोनाक्षी सिन्हा का होने वाला ससुराल?

अभिनेत्री और दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी, जब से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में आई हैं, तब से फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिरकार सोना का ससुराल कैसा है? आज इस रिपोर्ट में हम आपको अभिनेत्री के होने वाले ससुराल और पति के बारे में सबकुछ बताने वाले हैं।

सोना के पति के पास नहीं है कोई काम

रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करने वाला है। इकबाल सोनाक्षी की तरह है बॉलीवुड एक्टर हैं। इसके साथ ही वो मॉडलिंग भी करते हैं। मगर फिलहाल जहीर के पास कोई भी अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं है। एक्टर आखिरी बार साल 2022 में सत्रमं रमणी के डारेक्शन में बनी फिल्म डबल एक्सएल में नजर आए थे। उससे पहले अभिनेता साल 2019 में आई नितिन कक्कड़ की फिल्म ‘नोटबुक’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं जहीर इकबाल-सोनाक्षी सिन्हा के नाम का मतलब?

कितनी है जहीर इकबाल के पास संपत्ति?

वहीं, अगर जहीर इकबाल की संपत्ति की बात की जाए तो, एक्टर के पास 1 से 2 करोड़ की संपत्ति। अभिनेता के पिता रतनसी खानदानी रईस हैं। इकबाल रतनसी एक जौहरी होने के साथ ही बिजनेसमैन भी हैं। उन्हें एक बिल्डर के तौर पर भी जाना जाता है।

करोड़पति है सोना का ससुराल

सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले ससुर के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनका ससुराल एक लैविश लाइफ जीता है। बता दें कि शादी से पहले दोनों की वेडिंग का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड के मुताबिक, शादी 23 जून 2024 को मुंबई के बेस्टियन रेस्टोरेंट में होगी। वेडिंग कार्ड शादी के शुरू होने का भी समय लिखा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग