Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, माला पहनाने आए युवक ने जड़ा थप्पड़

कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माला पहनाने आए शख्स ने कन्हैया को थप्पड़ जड़ दिया है...
kanhaiya kumar attacked during election campaign delhi youth who came to garland slapped

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माला पहनाने आए शख्स ने कन्हैया को थप्पड़ जड़ दिया है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक कन्हैया के पास उन्हें माला पहनाने के लिए आता है, इसके बाद शख्स उनपर हमला कर देता है। हालांकि, मौके पर मौजूद समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया।

APP पार्षद ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी की पार्षद छाया शर्मा ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार शाम 4 बजे सत्यनारायण भवन पार्षद कार्यालय चौथा पुश्ता, करतार नगर में मीटिंग के बाद 7-8 लोग आए। इनमें से दो के पास हथियार थे। बिल्डिंग के अंदर घुसकर उन्होंने कन्हैया को माला पहनाई। उन पर स्याई फेंकी और थप्पड़ मारा।

आरोपियों ने वीडियो में कही ये बड़ी बात

कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले आरोपियों का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों आरोपी कहते दिखाई दे रहे है, “जो देश के टुकड़े करने की बात कहेगा, उसका ऐसे ही इलाज करेंगे। हमने ये उदाहरण सेट किया है, जो भी इंडियन आर्मी का अपमान करेगा, उसका यही इलाज होगा।” वीडियो में आरोपी ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि हमने भारतीय सैनिकों के अपमान का बदला लिया है। वहीं, आरोपी ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हम किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं। ये हमने आपनी भावना से किया है।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में गांधी परिवार पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- इन्हें किसने विरासत में…

25 मई को दिल्ली में होगा मतदान

बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। 25 मई को दिल्ली के सभी 7 सीटों पर मतदान होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग