श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा का कमाल, 82.27 मीटर दूर फेंका भाला, जीता स्वर्ण पदक

federation cup 2024 Neeraj Chopra win gold in javelin final Kishore jena

Neeraj Chopra: भारतीय स्टार जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप के जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए गोल्ड अपने नाम किया है। नीरज ने डीपी मनु को पछाड़ते हुए पदक पर कब्जा किया है।

82.27 मीटर दूर नीरज चोपड़ा ने फेका भाला

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 27वें नेशनल फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन किया है। तीन साल बाद घर पर खेलने उतरे उन्होंने 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले यह नीरज और देश के लिए खुशी देने वाली खबर है। इस इवेंट के दौरान नीरज बेहद सतर्क होकर खेलते नजर आए। उनको ओलंपिक से पहले अपनी चोट की चिंता है लिहाजा वह सावधान नजर आए।

ये खिलाड़ी भी फेडरेशन कप का बने हिस्सा

फेडरेशन कप जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा किशोर जेना, डीपी मनु, रोहित कुमार, शिवपाल सिंह, प्रमोद, उत्तम बालासाहेब पाटिल, कुंवर अजयराज सिंह, मनजिंदर सिंह, बिबिन एंटोनी, विकास यादव और विवेक कुमार ने हिस्सा लिया। यह ओलंपिक क्वालिफिकेश का भी जरिया था। पेरिस ओलंपिक के भालाफेंक स्पर्धा में नीरज और जेना पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। बाकी एथलीट्स को क्वालिफाई करने के लिए 85.50 मीटर का दायरा पार करना था। हालांकि, कोई ऐसा नहीं कर पाया।

नीरज और जेना ने किए इतने प्रयास

पहला प्रयास
पहले प्रयास में मनु ने 82.06 मीटर के थ्रो के साथ लीड बना ली। नीरज ने 82 मीटर का थ्रो किया, जबिक किशोर का पहला प्रयास फाउल रहा।

दूसरा प्रयास
मनु का दूसरा प्रयास 77.23 मीटर का रहा। नीरज का दूसरा प्रयास फाउल रहा। वह लाइन से आगे बढ़ गए थे। 

तीसरा प्रयास
मनु का तीसरा प्रयास 81.43 मीटर का रहा। वहीं, नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 81.29 मीटर का थ्रो किया। जेना का तीसरा प्रयास फाउल रहा।

चौथा प्रयास
जेना ने अपने चौथे प्रयास में भी फाउल किया। वहीं, नीरज ने चौथे प्रयास में 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ लीड बनाई। वह मनु से आगे निकल गए हैं। हालांकि, नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पाए हैं। मनु का चौथा प्रयास 81.47 मीटर का रहा।

पांचवां प्रयास
जेना का पांचवां प्रयास 75 मीटर से भी कम का रहा। उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, मनु का पांचवां प्रयास 81.47 मीटर का रहा। नीरज ने पांचवें प्रयास से पास लिया और थ्रो नहीं किया।

छठा प्रयास
नीरज ने छठा प्रयास भी स्किप किया और थ्रो तक नहीं किया। उन्होंने खुद पर ज्यादा दबाव नहीं बनने दिया। वहीं, डीपी मनु का छठा प्रयास 75 मीटर भी पार नहीं कर सका। किशोर जेना का छठा प्रयास 75.25 मीटर का रहा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी