Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम योगी की मां की हालत स्थिर, ऋषिकेश एम्स में भर्ती

CM Yogi mother health update admitted in Rishikesh aiims

CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी सावित्री देवी (85) को मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में रुटीन चेकअप के लिए लाया गया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए जिरियाट्रिक वार्ड में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देख-रेख में सावित्री देवी की स्वास्थ्य संबंधित प्रारम्भिक जांचें की गईं। मुख्यमंत्री योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने एम्स पहुंची थीं।

सीएम योगी की मां की हालत स्थिर

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। इसके उपरांत उन्हें अन्य जरूरी रुटीन परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है। उनकी विभिन्न जांचें और आवश्यक उपचार चल रहा है। संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि सावित्री देवी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है।

मूल रूप से पंचूर गांव के रहने वाले हैं सीएम योगी

गौरतलब कि सीएम योगी मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। बता दें कि सावित्री देवी एक गृहिणी हैं। सीएम योगी समेत उनके कुल चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन, पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग