Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘दिल जरूर टूटा है, हौसला नहीं’…पर्चा खारिज होने के बाद भावुक हुए श्याम रंगीला

Rangeela nomination cancel

Rangeela Nomination Cancel: यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शपथपत्र नहीं देने के कारण श्याम रंगीला का नॉमिनेशन रद्द हुआ है। वहीं, पर्चा निरस्त होने के बाद श्याम रंगीला भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हमारा यही उद्देश्य था कि हम बता सके कि लोकतंत्र कितना खतरे में है। मैं हंसाने वाला एक कलाकार हूं लेकिन आज कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं।

हंस लूं क्या ? या रो लूं ?- श्याम रंगीला

कॉमेडियन श्याम रंगीला ने एक्स पर लिखा कि कल 27 नामांकन जमा हुए और आज 32 रिजेक्ट हो गये, हंसी आ रही है चुनाव आयोग पर , हंस लूं क्या ? या रो लूं ?

कौन है श्याम रंगीला?

श्‍याम रंगीला उर्फ श्‍याम सुंदर का जन्‍म 25 अगस्‍त 1994 को राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव मानकथेरी में हुआ। उनके पिता जवाहर लाल एक किसान हैं। श्याम रंगीला ने सूरतगढ़ से 12वीं की पढ़ाई की। फिर 2012-15 तक जयपुर में एनीमेशन कोर्स किया। लेकिन, श्याम का बचपन से ही कॉमेडियन बनने का सपना था। स्‍कूल-कॉलेज के दिनों से कॉमेडी किया करते था, मगर श्‍याम रंगीला को देशभर में कॉमेडियन पहचान तब मिली जब द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग