President Draupadi Murmu: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर देश के लोगों में रोष है। इस मामले पर अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ‘वह घटना से निराश और भयभीत हैं।’ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति ने महिला अपराधों पर रोक का आह्वान किया और कहा कि ‘अब बहुत हो गया, अब समय आ गया है कि भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों की ‘विकृति’ के प्रति जाग जाए और उस मानसिकता का मुकाबला करें, जो महिलाओं को ‘कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान’ के रूप में देखती है।’
Women’s Safety: Enough is Enough — writes President Droupadi Murmu on the recent spate of crimes against women.https://t.co/p8lVaqGd1K
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 28, 2024
भारत इतिहास का सामना करे- राष्ट्रपति मुर्मू
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक भूलने की बीमारी का सहारा लेते हैं। अब समय आ गया है कि भारत इतिहास का सामना करें।
ये भी पढ़ें- जमानत नियम है और जेल अपवाद…, SC ने PMLA से जुड़े केस में सुनाया बड़ा
महिला अपराधों पर राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हमें इस विकृति से व्यापक तरीके से निपटना चाहिए ताकि इसे शुरू में ही रोका जा सके। जो लोग इस तरह के विचार रखते हैं, वे महिलाओं को एक वस्तु के रूप में देखते है। अपनी बेटियों के प्रति यह हमारा दायित्व है कि हम उनके भय से मुक्ति पाने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करें।’
ऐसी घटना पर देश का गुस्सा सही है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के खिलाफ इस तरह के अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता। देश को इस पर गुस्सा जाहिर करना ही चाहिए और मैं भी इससे गुस्से में हूं।’
इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और आज बंगाल बंद का आयोजन किया जा रहा है।