श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जमानत नियम है और जेल अपवाद…, SC ने PMLA से जुड़े केस में सुनाया बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के CM  हेमंत सोरेन के सहयोगी कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश को जमानत दे दी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने PMLA पर बड़ी टिप्पणी भी की है। अदालत ने PMLA पर बात करते हुए कहा कि जमानत नियम है और जेल अपवाद, PMLA में ये नियम भी लागू होगा।
Supreme Court| shreshth Supreme Court says Court Can not Postpone Implementation Of Bail Order After Finding Accused Entitled To Bail

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के CM  हेमंत सोरेन के सहयोगी कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश को जमानत दे दी है। बता दें कि प्रेम प्रकाश को जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था।  

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने PMLA पर बड़ी टिप्पणी भी की है। अदालत ने PMLA पर बात करते हुए कहा कि जमानत नियम है और जेल अपवाद, PMLA में ये नियम भी लागू होगा। ये संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का हिस्सा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करके ही किसी को उसके आजादी से वंचित रखा जा सकता है। PMLA के तहत हिरासत के दौरान अगर कोई भी आरोपी जांच अधिकारी के सामने अपने अपराध को स्वीकार करने का का बयान देता है, तो उस बयान को अदालत में सबूत की तरह नहीं माना जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बातें

जज बी आर गवई की बेंच ने अपना निर्णय सुनाते हुए कहा कि जब कोई आरोपी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत हिरासत में होता है, तो जांच अधिकारी को दिया गया कोई भी दोषपूर्ण बयान को सबूत की तरह नहीं स्वीकार किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि PMLA में भी जमानत नियम है और जेल अपवाद है। साथ ही कोर्ट ने धारा 45 में केवल जमानत के लिए पूरी की जाने वाली शर्तों के बारे में भी बात की।  

गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत की सुरक्षा ASL की, IB ने किया था अलर्ट

प्रेम प्रकाश क्यों हुआ था गिरफ्तार?

झारखंड के CM  हेमंत सोरेन का करीबी कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश पर रांची जमीन घोटाला का आरोप है। ED ने अगस्त, 2023 में साहिबगंज में 1 हजार करोड़ अवैध पत्थर खनन के केस में गिरफ्तार किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका कबूल कर ली है।

Bengal Bandh: बीजेपी ने बंगाल बंद का किया एलान, सड़कों पर उतरे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज