Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल समेत के. कविता की बढ़ी मुश्किल, 7 मई तक नहीं मिलेगी जमानत

arvind kejriwal and k kavitha

Delhi liquor scam: दिल्ली शराब कांड में सीएम अरविंद केजरीवाल सहित केसीआर की बेटी के कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए दोनों की न्यायिक हिरासत को 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई की। इसके बाद कोर्ट ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल और के कविता की हिरासत को बढ़ा दिया। दरअसल 23 अप्रैल को दोनों की न्यायिक हिरासत की आखिरी तारीख थी। ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल और के. कविता की गिरफ्तारी की है।

21 मार्च को हुई थी CM केजरीवाल की गिरफ्तारी

ईडी ने 21 मार्च को पूछताछ के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिल्ली शराब कांड मामले में केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की ओर कई बार सम्मन भेजे जा चुके थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल की ओर से बार बार इस मामले में अनदेखी के बाद ईडी की ओर से गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इससे पहले ईडी ने करीब दो घंटे तक केजरीवाल से पूछताछ की। दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल और के कविता दोनों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।

के कविता की जमानत पर ED ने जताया संदेह

इससे पहले अदालत में सुनवाई के दौरान ईडी ने के. कविता की जमानत पर विरोध जताया था। ईडी की ओर से कहा गया था कि एजेंसी इस मामले में एक नई चार्जशीट भी दायर करेगी। बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने एतराज जताया। ई़डी की ओर से कहा गया कि फिलहात हमारी ओर दिल्ली शराब मामले में के. कविता की भूमिका की जांच की जा रही है। ऐसे में अगर वे जमानत पर बाहर आती हैं तो जांच में दिक्कत के साथ ही और सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा