Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल पर गुजरात हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

gujrat

गुजरात हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर जुर्माना लगा दिया है. आपको बता दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी डिग्री मांगी थी. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने देश के पीएम मोदी के प्रमाण पत्र का विवरण मांगा था. मुख्य सूचना आयोग ने पीएमओ के जनसूचना अधिकारी और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के जन सूचना अधिकारी को पीएम मोदी की डिग्री का विवरण देने का निर्देश दिया था. गुजरात हाईकोर्ट ने मुख्य सूचना आयोग के इस आदेश को ही रद्द कर दिया है. गुजरात की हाईकोर्ट ने इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल पर पच्चीस हजार का जुर्माना भी लगाया है.

इसके बाद दिल्ली के सीएम ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि “ क्या देश को ये जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके पीएम कितने पढ़े हैं ? कोर्ट में इन्होंने डिग्री दिखाए जाने का जबरदस्त विरोध किया. क्यों ? और उनकी डिग्री देखने की मांग करने वालों पर जुर्माना लगा दिया जायेगा ? ये क्या हो रहा है ?  अनपढ़ या कम पढ़े लिखे पीएम देश के लिए बेहद ख़तरनाक हैं.”
केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच में तानातानी चलती ही रहती है. अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी पर हमला करने का एक भी मौका चूकते नहीं है. अभी हाल में ही गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी और अब गुजरात हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर जुर्माना लगा दिया है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना