Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM हाउस में आखिर उस दिन क्या हुआ था? स्वाति मालीवाल ने बताया सच, देखें वीडियो

अब इस मामले पर न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए स्वाति ने बताया है, 'उन्होंने बिभव ने) मुझे 7-8 थप्पड़ पूरी जोर से मारे...
Swati Maliwal on assault Case aam aadmi party leader and rajya sabha member interview here watch

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल केस ने तूल पकड़ लिया है। 13 मई को दिल्ली सीएम हाउस में हुई स्वाति के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार को गिरफ्तार किया है। बिभव पर स्वाति के साथ मारपीट करने का आरोप है।

बिभव ने मुझे 7-8 थप्पड़ मारे- स्वाति

वहीं, अब इस मामले पर न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए स्वाति ने बताया है, ‘उन्होंने बिभव ने) मुझे 7-8 थप्पड़ पूरी जोर से मारे, जब मैंने उन्हें पुश करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया और मुझे नीचे घसीट दिया, उसमें मेरा सिर सेंटर टेबल से टकराया। मैं नीचे गिरी और फिर उन्होंने मुझे लातों से मारना शुरू किया। मैं बहुत जोर-जोर से चीख-चीखकर हेल्प मांग रही थी लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।’

‘मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही’

बातचीत के दौरान स्वाति ने कहा, ‘मैं दिल्ली पुलिस के साथ मैं जांच में सहयोग कर रही हूं। आप सांसद ने साफ कहा कि मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही हूं। उन्होंने कहा कि फैक्ट ये है कि मैं ड्राइंग रूम में थी, अरविंद जी घर में थे और मुझे बहुत बुरी तरीके से पीटा गया। उन्होंने कहा कि मैं चीख रही थी चिल्ला रही थी पर कोई मदद के लिए नहीं आया।’

‘कोई मेरी मदद के लिए नहीं आया’

स्वाति से जब पूछा गया है कि सीएम हाउस में जब पिटाई हो रही थी तो क्या कोई आपको बचाने नहीं आया? जिसके जवाब में मालीवाल ने कहा, ‘वही तो अजीब बात है. मैं बहुत जोर-जोर से चीख रही थी, चिल्ला रही थी लेकिन सच यही है कि कोई मदद के लिए बाहर नहीं आया।’

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल मामले पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई भी टिप्पणी…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा