Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

काल बनी भीषण गर्मी, 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 7 की मौत; वेंटिलेटर पर 13 मरीज

दिल्ली में गर्मी और हीटवेव के कारण 24 घंटे के भीतर 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 13 लोग वेंटिलेटर पर हैं। इस सीजन में अब तक हीटस्ट्रोक की वजह से 15 लोगों की जान जा चुकी है...
Death Due To Heatwave many died within 48 hours due to hot weather

Death Due To Heatwave: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। हीटस्ट्रोक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में गर्मी और हीटवेव के कारण 24 घंटे के भीतर 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 13 लोग वेंटिलेटर पर हैं। इस सीजन में अब तक हीटस्ट्रोक की वजह से 15 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार (19 जून) को राम मनोहर लाल अस्पताल में 5 मरीजों की मौत हुई, जबकि सफदरजंग अस्पताल में हीटस्ट्रोक के 2 मरीजों की जान गई है। अब तक इस सीजन में हीटस्ट्रोक से कुल 15 मरीजों की जान जा चुकी है।

अस्पताल में भर्ती कराए गए 45 मरीज

RML की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सीमा बालकृष्ण वासनिक और डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर कुल 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से बुधवार को 5 लोगों की हीटस्ट्रोक की वजह से (Death Due To Heatwave) मौत हो गई। 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 27 मई से गर्मी से संबंधित समस्याओं वाले 45 मरीजों को भर्ती कराया गया है।

वहीं, नोएडा में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल हीटस्ट्रोक के 9 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 4 मरीजों की (Death Due To Heatwave) हालत गंभीर है। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- गर्मी ने किया जीना दुश्वार, जानें कितना तापमान सहन कर सकता है हमारा शरीर

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

IMD के मुताबिक, बुधवार (19 जून) को दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में रात को न्यूनतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर