Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गर्मी ने किया जीना दुश्वार, जानें कितना तापमान सहन कर सकता है हमारा शरीर

गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिरकार इंसान कितना तापमान बर्दाशत कर सकता है? तो चलिए जानते हैं…
Heat wave alert know how much temperature human body can survive weather update

Heat Wave: उत्तर भारत में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। प्रचंड गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हीट वेव की वजह से लोग अपनी जान से भी हाथ धो रहे हैं। तापमान लगभग 50-52 तक पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। लोग बस इसी उम्मीद में बैठे हैं कि मानसून आएगा और हमें इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिरकार इंसान का शरीर कितना तापमान सहन कर सकता है।

कितने डिग्री तक तापमान बर्दाश्त कर सकता है इंसान?

एक्सपर्ट के मुताबिक, दिनों दिन बढ़ती गर्मी (Heat Wave) ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आए दिन गर्मी के कारण लोगों की मौत भी हो रही है, क्योंकि हर इंसान के अंदर गर्मी को बर्दाशत करने की सीमा होती है, जो उनकी इम्यूनिटी पर निर्भर करती है। 107 फेरेनहाइट तापमान यानी की 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर सर्वाइवल काफी मुश्किल हो जाता है। अगर इंसान लगातार इतने तापमान में रह रहा है तो उसका मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है, जिससे शरीर को सुरक्षित रखने वाले एंजाइम निकलना बंद हो जाते हैं, जिस कारण उसका मल्टी ऑर्गन फेल हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें- ‘भारतीय नास्त्रेदमस’ ने की अब ये भविष्यवाणी, खतरे में दुनिया…

गर्मी में डाइट का रखें खास ख्याल

वहीं, आजकल भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। देश के कई राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। कहीं-कहीं तो पारा 50 के पार हो जा रहा है, जिसे लोग सहन नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी से कई लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसे में तापमान को झेलने के लिए इंसान को अपनी म्यूनिटी और खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का भी ख्याल जरूर रखें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा