श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Bengaluru Murder Case: महालक्ष्मी को काटकर फ्रीज में रखने वाले कातिल ने किया सुसाइड

आरोपी हत्यारा मुक्ति रंजन रे कथित तौर पर पुलिस से भाग रहा था। वह फरार था। खबरों की मानें तो मंगलवार को आरोपी रंजन अपने गांव गया था। उसका शव गांव के बाहर मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
Bengaluru Mahalakshmi Murder Case| shreshth bharat

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। जिस शख्स पर बेंगलुरु पुलिस को महालक्ष्मी का मर्डर कर उसकी बॉडी के 59 टुकड़े करने का शक था, उसने आत्महत्या कर ली है। संदिग्ध कातिल की लाश ओडिशा में एक पेड़ से लटका पाया गया है।

उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इस सुसाइड नोट में उसने हत्या की बात भी कबूल की है। पुलिस को ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 30 साल के आरोपी मुक्ति रंजन रे की लाश मिली।

आरोपी हत्यारा मुक्ति रंजन रे कथित तौर पर पुलिस से भाग रहा था। वह फरार था। खबरों की मानें तो मंगलवार को आरोपी रंजन अपने गांव गया था। उसका शव गांव के बाहर मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

इस केस की जांच जारी है। मामले की जानकारी देते हुए ओडिशा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने कहा कि इस नोट में आरोपी ने कथित तौर पर महालक्ष्मी की मर्डर की बात कबूल कर ली है।  

क्या है मामला

इस मामले (Bengaluru Murder Case) में बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी सेल्स वुमन का काम करती थी। महालक्ष्मी और आरोपी रे साथ में काम करते थे। रंजन रे महालक्ष्मी के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंधों को लेकर उससे नाराज था। उस शख्स की पहचान अभी तक  उजागर नहीं हुई है।

“मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…” कंगना रनौत ने किसानों पर की टिप्पणी

1 सितंबर को महालक्ष्मी आखिरी बार काम करने गई थी। उसका मोबाइल फोन 2 सितंबर से बंद था। इसके बाद उसकी मां और बड़ी बहन को 21 सितंबर को व्यालिकावल स्थित महालक्ष्मी के घर में उसकी लाश फ्रीज में मिली थी।

पोस्टमार्टम के बाद यह पता चला था कि उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काटा गया था। महालक्ष्मी नौ महीनों से अलग रह रही थी। उनकी एक 4 साल की बेटी है। महालक्ष्मी के पति ने बताया था कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।

जापान से भारत की ओर चली बुलेट ट्रेन, हैरान कर देगी ये बातें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य