श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

OLA कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, इतनी कर्मचारियों की होगी छंटनी

OLA Electric कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है, जिनकी अनुमानित संख्या 400-500 हो सकती है। हालांकि, OLA Electric ने जारी की गई फाइनल लिस्ट में भी बदलाव होने की संभावना...
ola electric | IPO | Employee attrition | SHRESHTH BHARAT

ओला इलेक्ट्रिक में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, OLA Electric कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है, जिनकी अनुमानित संख्या 400-500 हो सकती है। हालांकि, OLA Electric ने जारी की गई फाइनल लिस्ट में भी बदलाव होने की संभावना जताई है, जिसके बाद ही पता चलेगा कि कंपनी कितने लोगों की छंटनी करेगी। इसकी पूरी जानकारी तो कंपनी के अंतिम निर्णय के बाद ही पता चलेगी।

इतने कर्मचारियों को निकालेगी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ से पहले, अपने परिचालन कॉस्ट पर नियंत्रण रखने की वजह से छंटनी जैसे विकल्प पर सोच-विचार कर रही है। बीते दिसंबर में कंपनी ने कहा था कि उसके पास कुल 3,733 कर्मचारी अक्टूबर 2023 के महीने में थे, और उस समय कंपनी का कर्मचारी एट्रिशन रेट 47.48 प्रतिशत था।

CEO ने दे दिया था इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी छंटनी किए गए लोगों की जगह नई वैकेंसी निकाल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि जितने पुराने कर्मचारी निकाले जाएंगे। उनकी अपेक्षा कम लोगों की भर्ती की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहले की अपेक्षा सैलरी में भी कटौती की जाएगी। ओला कंपनी के सीईओ हेमंत बक्शी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनके साथ कंपनी के सीएफओ कार्तिक गुप्ता ने भी पद से रिजाइन कर दिया है।

घाटे में थी कंपनी

ऐसा बताया जा रहा था कि ओला कंपनी पिछले कुछ दिनों से लगातार घाटे में चल रही थी। वित्तीय वर्ष 2024 के पहले के क्वाटर के आंकड़े के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक का घाटा 267 करोड़ रुपये बताया गया था और इसका संचालन राजस्व 1,243 करोड़ रुपये था। साल 2023 में भी कंपनी में घाटा देखा गया था। इसी दौरान कंपनी को 1472 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। उस वित्तीय वर्ष में कंपनी का संचालन राजस्व 2,631 करोड़ रुपये था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी