Srinagar Accident: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। झेलम नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है। ये हादसा गंडवाल से बटवाडा के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ये नाव गंडवाल से बटवाड़ा की ओर जा रही थी। इस नाव में 12 स्कूली बच्चों के साथ कई लोग सवार थे। इस घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
#WATCH | J&K: A boat capsized in River Jhelum at Gandbal. SDRF team deployed. More details awaited: Disaster Management, J&K pic.twitter.com/hOAKvNCYtT
— ANI (@ANI) April 16, 2024
मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी जान पर खेलकर तीन लोगों की जान बचा ली। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों को डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेसन में रखा गया है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में झेलम नदी में एक नाव पलट गई। SDRF की टीम मौके पर तैनात है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: आपदा प्रबंधन, जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/56vrXW5K8q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2024
स्थानीय लोग एसडीआरएफ और अन्य अधिकारियों से तेजी से ऑपरेशन करने का आह्वान कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक घंटा बीत जाने के बावजूद किसी भी बचाव दल का कोई निशान नहीं देखा गया है।
#WATCH | J&K: Search and rescue operation underway after a boat capsized in River Jhelum at Gandbal, Srinagar
— ANI (@ANI) April 16, 2024
More details awaited. https://t.co/WDU0ggiMA4 pic.twitter.com/67QKjm0WoJ
इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना स्कूली बच्चे और गांव के लोग गंडबल से बाटवारा जाते हैं। आज जो नाव पलटी उसमें स्कूली बच्चों समेत उनके माता-पिता और मजदूर शामिल थे। ये लोग रोज ऐसे ही नाव में बैठकर झेलम नदी पार करते थे।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Search and rescue operation underway after a boat capsized in River Jhelum at Gandbal, Srinagar pic.twitter.com/bqnqiea3iZ
— ANI (@ANI) April 16, 2024