Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाइवे पर ट्रक ने अचानक लिया यू-टर्न, 6 की मौत, देखें वीडियो

huytd

राजस्थान के सवाई माधोपुर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक ट्रक ने गलत यू टर्न ले लिया, जिससे ट्रक से एक कार टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार है। वहीं, इस सड़क हादसे में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया है।

वायरल वीडियो के मुताबिक, ये हादसा सवाई माधोपुर के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास हुआ है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक गलत यू-टर्न ले लिया, जिस कारण पीछे से आ रही इको कार ट्रक में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार सीकर से रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए सवाई माधोपुर आ रहे थे, जिनकी पहचान मनीष शर्मा, उनकी पत्नी अनीता शर्मा, सतीश शर्मा, पूनम, संतोष और कैलाश के रूप में हुई है। जबकि हादसे में दो बच्चे मनन और दीपाली घायल हुए हैं।

वहीं, पुलिस ने मुताबिक, मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक को जब्त कर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा