श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Road Accident: मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, 12 की मौत

ACCIDENT | ROAD ACCIDENT | BUS ACCIDENT | SHRESHTH BHARAT

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बस में केडिया डिस्टलरी के करीब 40 मजदूर सवार थे।‌ रास्ते में बस एक 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी के बाद, रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। यह बचाव अभियान देर रात तक चलता रहा। अभी तक 15 घायलों को इलाज के लिए रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना मंगलवार रात 8:30 बजे हुई। जब बस खपरी गांव के पास पहुंची तो अचानक नियंत्रण खोकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया।

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृत्यु के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की।

दुर्ग बस हादसे पर SP जितेंद्र शुक्ला ने कहा, आज रात करीब 8.30 बजे एक डिस्टिलरी के कर्मचारी अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद निकल रहे थे। आंकड़ों के मुताबिक 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और जो लोग गंभीर रूप से घायल थे उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है।

दुर्ग बस हादसे पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा, कुम्हारी में केडिया डिस्टिलर्स के मजदूरों की बस करीब 8:30 बजे एक खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 14 लोग घायल हैं। सभी की हालत स्थिर है। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी