Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

37 साल के Simon Harris होंगे आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री

Simon Harris | Ireland | PM | YOUNGEST PM | SHRESHTH BHARAT

साइमन हैरिस आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री होंगे। आयरलैंड की सत्ताधारी पार्टी फाइन गेल ने साइमन हैरिस को नया प्रधानमंत्री चुना है। साइमन हैरिस 37 साल के हैं और वह आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। लियो वराडकर ने पिछले महीने ही अपने पद से इस्तीफा दिया था।

मंगलवार को हुई वोटिंग में आयरलैंड की संसद में हैरिस के समर्थन में 88 वोट पड़े। उन्हें गठबंधन की साझेदार पार्टियों फिएना फेल और ग्रीन पार्टी के अलावा कई निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन प्राप्त हुआ। इससे पहले साइमन हैरिस पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर थे।

वोटिंग खत्म होने के बाद साइमन हरीश को आयरलैंड का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया। उसके बाद उन्होंने लिखा वह इस महान देश का प्रधानमंत्री चुनाव जाने को लेकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं सभी का प्रधानमंत्री बनूंगा और हमारे लोगों की उम्मीद सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए रोजाना मेहनत से काम करूंगा।

अगर साइमन हैरिस के राजनीतिक करियर की बात करें तो 24 साल की उम्र में सांसद बन गए थे। 16 साल की उम्र से वह फाइन गेल पार्टी से जुड़े थे और बहुत जल्द कामयाबी हासिल करते चले गए। मात्र 22 साल की उम्र में वह काउंटी काउंसिल बने। साल 2011 में 24 साल की उम्र में वह सांसद बन गए।‌ उसी वक्त वह देश के सबसे युवा सांसद थे और अपने मुल्क में काफी लोकप्रिय भी थे। साल 2016 में कैबिनेट के बाद और उन्हें स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया। उस वक्त उनकी उम्र महज 29 साल थी। इसके बाद साल 2020 में उन्हें उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।

साइमन हैरिस के सामने यह एक कांटों भरा ताज है उनको प्रधानमंत्री के तौर पर काफी चुनौतियों का सामना करना है। शरणार्थी संकट से लेकर बेघरों की बढ़ती संख्या से निपटना उनके लिए एक चुनौती होगी। अभी देखना होगा कि वह इन समस्याओं से अपने मुल्क को किस तरीके से बाहर निकाल पाते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार