श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

MAMTA BANERJEE | TMC | INCIDEND | PM NARENDRA MODI | SHRESHTH BHARAT

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार शाम अपने घर पर टहल रही थीं। इसी दौरान वह गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसके बाद उन्हें कलकत्ता के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें बेडरुम की तरफ से धक्का मारा गया है। इसके कारण वह गिर गईं और उनके सिर पर गंभीर रूप से चोट लग गई। इसके बाद SSKM अस्पताल के निदेशक मणिमय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी को इसकी जानकारी दी।

ममता बनर्जी के उस बयान के बाद इस घटना की जांच पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से की जांच जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आज अधिकारी की टीम जांच पड़ताल के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर जाएगी और सीसीटीवी फुटेज देखेगी। इसके बाद लोगों से पूछताछ करेगी। सोचने की बात यह है कि मुख्यमत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षी दी गई है और ऐसी स्थिति में उन्हें पीछे से कैसे धक्का दिया गया। इसकी जांच-पड़ताल होनी चाहिए। इस घटना के बाद अब बेडरूम में आने-जाने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इस घटना की जानकारी खुद तृणमूल की ओर से दी गई।

तृणमूल के नेताओं से इस घटना की तस्वीर भी जारी की थी। उस तस्वीर में उनके माथे से खून निकल रहा है। जब यह घटना घटी, तब वहां तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी वहीं पर मौजूद थे। उनके घायल होने की घटना को सुनते कई बड़े नेता व समर्थक अस्पताल पहुंच गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की है। उसके बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी