Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अल्मोड़ा के जगंलों में लगी भीषण आग, 4 कर्मियों की जलकर मौत

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जंगल की आग की चपेट में आने से दो अफसर सहित वन विभाग के चार कर्मचारियों की मौत हो गई...
almora fire | uttarakhand fire | uttarakhand fire news | shreshth bharat

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जंगल की आग की चपेट में आने से दो अफसर सहित वन विभाग के चार कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर है। हादसा अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्य अभ्यारण क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी गाड़ी से जंगल की आग बुझाने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। इस घटना में चारों कर्मचारियों की आग में झुलसकर मौत हो गई। वहीं, कुछ अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे भी है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। बेस अस्पताल के डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि एक शख्स 80% चल चुका है, जबकि अन्य 45% झुलस चुके हैं। यह सभी फायर वाचक पीआरडी जवानों के साथ आग बुझाने गए थे। एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग के रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे विनसर में आग लगने की सूचना पर मौके पर वन विभाग के 8 लोगों की टीम मौके पर पहुंची। हवा की तेजी के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनको हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

घटना में मृतक वनकर्मी

दीवान राम- 35 (वनकर्मी)
करन आर्य- 21 (वनकर्मी)
त्रिलोक मेहता- 56 (वनकर्मी)
पूरन मेहरा- 52 पीआरडी जवान

घटना में घायल वनकर्मी

कृष्ण कुमार- 21 (वन कर्मी)
भगत सिंह भोज- 38 (वन कर्मी)
कैलाश भट्ट- 44 (वन कर्मी)
कुंदन नेगी- 44 (पीआरडी जवान)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर