Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के चांदनी चौक में लगी आग, चारों तरफ धुआं ही धुआं

दिल्ली के फेमस चांदनी चौक के नई सड़क इलाके में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकारी पुलिस...
delhi fire | chandani chowk | delhi news | shreshth bharat

Delhi Fire broke out at Marwadi Katra of Chandni Chowk: दिल्ली के फेमस चांदनी चौक के नई सड़क इलाके में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। हालांकि बाद में गाड़ियों की संख्या को बढ़ा कर 30 कर दिया गया। ऐसे में अब लगभग 150 फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

नई सड़क स्थित मारवाड़ी कटरा के 1580-81 नंबर में लगी आग

वहीं, इस मामले में दमकल विभाग की टीम के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि कंट्रोल रूम को शाम 5:00 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। चांदनी चौक के नई सड़क स्थित मारवाड़ी कटरा के 1580-81 नंबर में आग लगी है। आग बुझाने का काम लगातार किया जा रहा है। अभी किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना फिलहाल नहीं है।

अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजय तोमर ने बताया, हमें शाम 5 बजे सूचना मिली थी। फिलहाल 40 से ज़्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग की चपेट में बहुत सारी दुकानें हैं, इमारत ढह गई है। हम आग को और फैलने से रोकने के लिए प्रयास रहे हैं। जिस इमारत जहाँ आग लगी थी,  वह पूरी तरह से ढह गई है। हमारा पहला उद्देश्य आग को छोटी गलियों में फैलने से रोकना है क्योंकि दमकल गाड़ियाँ वहाँ नहीं जा सकतीं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही