Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत देते हैं शरीर में दिख रहे ये लक्षण…

Warning Signs Of High Cholesterol

Warning Signs Of High Cholesterol: आजकल की खराब जीवन शैली और गलत खानपान के कारण कई तरह की बीमारियां आम हो गई हैं। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। आज के समय में केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग के लोग भी हाई कोलेस्ट्रॉल की चपेट में आ रहे हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथों और पैरों में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग साधारण समझकर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को समय रहते पहचानकर इलाज शुरू करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आइए हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताते हैं…

  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर सबसे पहला लक्षण पैर में दिखता है लेकिन अगर हाथ में कुछ परेशानी होने लगे तो समझ लें कि ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरनाक संकेत है।
  • यदि बार बार आपके हाथ में कुछ दिक्कतें हो रहीं है या कई बार हाथों में सूजन आ जाती है तो बिना देरी किए आप कोलेस्ट्रॉल चेक करा लें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में हाथों और पैरों की त्वचा के रंग में भी बदलाव आ सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर हथेलियों और पैरों का रंग पीला सा दिखने लगता है। वहीं, आंखों के आसपास की त्वचा भी पीली पड़ने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से हाथ-पैरों के नाखूनों में पीलापन नजर आने लगता है और नाखून मोटे भी हो जाते हैं। इसके अलावा, नाखूनों में दरारें भी दिखने लगती हैं। इस तरह के लक्षणों के दिखने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर आपको कुछ दिनों से हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो रहा है, तो इसे भूलकर भी नजरअंजदाज न करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा हो जाता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है।

अगर आपके शरीर में भी ऊपर दिए लक्षणों में से कोई भी लक्षण नजर आता है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी ग्लो ने लूटी महफिल, बेबी बंप फ्लांट करते नजर आईं एक्ट्रेस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग