Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी ग्लो ने लूटी महफिल, बेबी बंप फ्लांट करते नजर आईं एक्ट्रेस

Deepika Padukone ब्लैक कलर की bodycon dress में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस में दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था...
DEEPIKA PADUKONE

Deepika Padukone: लोगों को फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका एक मुख्य कारण फिल्म की स्टारकास्ट है। इस फिल्म में बॅालीवुड और साउथ के कई Superstars नजर आने वाले हैं। पैन इंडिया स्टार प्रभास से लेकर बॅालीवुड के Big B कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं।

मुंबई में बीती रात फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्री रिलीज इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मुंबई में हुए इस इवेंट में पहुंची थी, लेकिन पूरी लाइमलाइट दीपिका पादुकोण ने बटोरी। दरअसल, इस इवेंट में दीपिका ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। सबका ध्यान दीपिका पर ही था।

Deepika Padukone के खूबसूरती के आगे फिके पड़े सारे स्टार

‘कल्कि 2898 एडी’ के प्री रिलीज इवेंट में दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर की bodycon dress में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस में दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था, जिसके साथ वो और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। दीपिका के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। इस इवेंट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें फिल्म की पूरी टीम दीपिका का ख्याल रख रही है।

इसके साथ ही इस इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुपरस्टार प्रभास और अमिताभ बच्चन दोनों एक्ट्रेस को स्टेज पर ले जाने में मदद करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जब दीपिका स्टेज से उतरती हैं, तो प्रभास अपना हाथ दीपिका के तरफ बढ़ाते हैं, जिस पर अमिताभ बच्चन उनके मजे लेते नजर आते हैं।

फुकरा इंसान को मुनव्वर फारुकी ने जमकर किया रोस्ट, एल्विश यादव की छूट गई हंसी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना