Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी, तोड़फोड़ कर चोरों ने चुराई ये खास चीज

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी हो गई है। इस घटना का जानकारी खुद अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है...
Anupam kher office theft film negative taken away actor shared video on Instagram

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के वीरा देसाई रोड स्थित ऑफिस में चोरी हो गई है। इस घटना का जानकारी खुद अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी

साझा किए गए इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि ऑफिस में घुसकर किस तरह से तोड़फोड़ की गई है। ऑफिस का दरवाजा भी बुरी हालत में दिखाई दे रहा है। साझा किए गए इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि ऑफिस में घुसकर किस तरह से तोड़फोड़ की गई है। ऑफिस का दरवाजा भी बुरी हाल में दिखाई दे रहा है। एक्टर ने बताया कि 19 जून को दो चोर घुसपैठ कर वहां मौजूद निगेटिव चुरा ले गए। उन्होंने पुलिस स्टेशन में मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।

पोस्ट शेयर कर एक्टर ने लिखी ये बात

वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफिस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव, जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे। क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिये है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था!”

यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचीं अभिनेत्री

फैंस हुए परेशान

अनुपम खेर की पोस्ट देखने के बाद फैन्स परेशान नजर आ रहे हैं। एक फैन ने कहा कि भगवान चोरों को अकल दे। वहीं, कई पूछ रहे हैं कि सर क्या ऑफिस से पैसे भी चोरी हुए हैं। बहुत सारे लोगों ने एक्टर का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि परेशान मत होइए चोर जल्द ही दुनिया के सामने होंगे। अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी ने हर किसी का दिल दहला दिया है। उम्मीद करते हैं कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग