Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अगर आप भी गोलगप्पे के लेते हैं चटकारे, तो हो जाएं सावधान; कैंसर को दे सकता है जन्म

Why To Avoid Pani Puri: Why To Avoid Pani Puri: जब भी हमें कुछ चटपटा खाने का मन होता है, तो सबसे पहले हमारे जहन में पानीपुरी का नाम...
Why To Avoid Pani Puri| shreshth bharat

Why To Avoid Pani Puri: जब भी हमें कुछ चटपटा खाने का मन होता है, तो सबसे पहले हमारे जहन में पानीपुरी का नाम आता है। गोलगप्‍पा, पानीपुरी, पुचका, पानी बताशे… लोग इस चटपटे खाने को न जाने कितने ही नामों से जानते हैं। घर की औरतें बाहर जाएं और गोलगप्‍पे खाकर वापस न आएं, तो उनका बाहर जाना ही अधूरा माना जाता है। हम बड़े चाव से गोलगप्‍पे खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दो पल का चटपटा स्वाद देने वाले ये गोलगप्पे कैंसर जैसी भयानक बीमारी का कारण बन सकते हैं।

दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) कर्नाटक ने हाल ही में राज्य में एक सर्वे किया, जिसमें पाया गया कि राज्य में बेचे गए पानीपुरी के लगभग 22% नमूने क्‍वाल‍िटी स्‍टैंडर्ड पर पूरी तरह फेल हैं। कर्नाटक से ल‍िए गए पानीपूरी के 260 सैंपलों में से 41 को सेहत के लिए घातक कहा गया, क्योंकि उनमें कृत्रिम रंग और कैंसर पैदा करने वाले एजेंट थे, जबकि बाकी 18 की क्‍वाल‍िटी काफी खराब थी।

Read More- सावधान! ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीना हो सकता है खतरनाक, जरूर पढ़ें ये खबर…

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब गोलगप्‍पे FSSAI के फूड स्‍टैंडर्ड क्‍वाल‍िटी चेक में फेल हुए हों। सालों से कई राज्‍यों में ऐसी र‍िपोर्ट देखी गई है। हाल ही में वडोदरा में की गई एक जांच में यह पाया गया कि पानीपुरी का पानी शुद्ध नहीं होताष वहीं इसमें पुदीने की जगह सिंथेटिक कलर का उपयोग किया जा रहा है। इसीलिए पानीपुरी खाने से पेट और आंतों पर इसका बुरा असर पड़ता है।

Why To Avoid Pani Puri: देता हैं कैंसर को जन्म

आंतों पर पड़ने वाला यह असर कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बनता है। इससे पहले भी कर्नाटक सरकार ने पानीपुरी से पहले फूड कल‍र‍िंग एजेंट रोडामाइन-बी पर भी रोक लगाई थी। बता दें कि इस कलर का इस्‍तेमाल गोभी मंचूर‍ियन और कॉटन कैंडी जैसी चीजों को बनाने में किया जा रहा था।

ऐसे करें सही गोलगप्पे की पहचान

गोलगप्‍पे के पानी में म‍िलावट को आसानी से पहचाना जा सकता है। आप जब भी गोलगप्पे खाएं उसके पानी की जांच करें कि पानी हल्का भूरा है या नहीं, क्योकि इमली का पानी हल्‍का भूरा होता है। वहीं अगर पानी धनिया और पुदीने का है तो ये गहरा हरा होगा। अगर आपको इसका रंग बहुत गहरा या बहुत ही फीका लग रहा, तो वो खराब पानीपुरी हो सकता है। मिलावट वाला गोलगप्पे खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द हो सकता है। पानी में कड़वाहट भी महसूस हो सकती है।

Read More- रोस्टेड मखाना या कच्चा, कौन होता है सबसे ज्यादा हेल्दी?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड