Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

घर के ईशान कोण में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना भंग हो जाएगी सुख-शांति

Ishan kon Vastu Tips Know meaning importance of north east Direction here in detail

Ishan Kon Direction: वास्तु शास्त्र में ईशान कोण के महत्व के बारे में बताया गया है। पूजा,घर निर्माण के लिए ईशान कोण को सबसे पवित्र और शुभ दिशा भी कहा गया है। ईशान कोण को भगवान शिव की दिशा भी कहा गया है साथ ही इसके स्वामी बृहस्पति हैं। आज इस लेख में हम आपको ईशान कोण के महत्व और घर में ईशान कोण में क्या नहीं रखना चाहिए इसके बारे में बताएंगे।

क्या होता है ईशान कोण? (Ishan Kon Direction)

वास्तु शास्त्र की मानें तो, ऑफिस या फिर किसी भी बिल्डिंग की उत्तर-पूर्व की दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। ईशान कोण चुंबकीय और सौर ऊर्जा के मिलने का स्थान होता है। अगर व्यक्ति इस दिशा के नियमों का ध्यान रखता है तो जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की वृद्धि होती है।

यहां जानें ईशान कोण का महत्व

ऐसा कहा जाता है कि ईशान कोण देवताओं का निवास स्थल होता है। इसलिए ईशान कोण में घर या ऑफिस का पूजा स्थल बनाने की सलाह दी जाती है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में पूजा मंदिर ईशान कोण में ही बनाना चाहिए। इस दिशा में बैठकर पूजा, मंत्र जाप करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है, देवी-देवाताओं का आशीर्वाद मिलता है। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

यह भी पढ़ें- जूलाई में तीन, तो अगस्त में इतने पड़ेंगे एकादशी और प्रदोष व्रत, जानें तारीख

घर के ईशान कोण में न रखें ये चीजें

  • ईशान कोण में कभी गंदगी नहीं रखना चाहिए, इससे घर की बरकत चली जाती है। इस दिशा को हमेशा साफ रखें।
  • ईशान कोण में टॉयलेट, सेप्टिक टैंक्स, पानी की टंकी, सीढि़यां, स्टोर, रसोई आदि का निर्माण नहीं करना चाहिए क्योंकि इस से मानसिक परेशानी बढ़ती है। इस दिशा का तत्व जल है।
  • हमारा दिमाग कैसे काम करता है और कैसे उसकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, ये ईशाण कोण दिशा पर निर्भर करता है। ऐसे में इस दिशा में कभी काले, नीले रंग की दीवारें न रखें।
  • इस दिशा में भारी चीजें रखने से बचना चाहिए। इससे वास्तु दोष पैदा होता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा