Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इसलिए खाने के बाद आती है नींद, जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण

खाने के बाद उन्हें बहुत नींद आने लगती हैं। शरीर थक सा जाता है, आलस आने लगता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या खाने के बाद थकावट होना...
sleep after eating reason

Sleepy After Eating: स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी होता है कि हम समय पर खाना खाएं। खाने-पीने को लेकर हमसब को बेहद ध्यान देना चाहिए। खाने के बाद ही हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, जिनसे शरीर हेल्दी रहता है। लेकिन, कई बार आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि खाना खाने के बाद उन्हें बहुत नींद आने लगती हैं। शरीर थक सा जाता है, आलस आने लगता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या खाने के बाद थकावट होना या नींद आना किसी बीमारी का संकेत हैं या फिर इसके पीछे कोई साइंटिफिक फैक्ट है? इस आर्टिकल में आज हम आपको खाने के बाद नींद क्यों आती हैं इसके पीछे छुपे सभी कारणों को बताएंगे।

डॅाक्टर्स की मानें तो खाने के बाद थका हुआ और स्लीपी महसूस करना समान्य होता है। आमतौर पर खाने के बाद नींद का आना किसी बीमारी का संकेत नहीं होता है। दरअसल, खाने के बाद शरीर में एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। जिसे पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस (postprandial somnolence) के नाम से जाना जाता है। यह शरीर की एक नेचुरल प्रोसेस होती है, जिसके बाद लोगों को नींद आने लगती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इन कारणों से खाने के बाद आती है नींद

अगर आप खाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स लेते हैं , तो आपको नींद ज्यादा आती है। अन्य खाने-पीने की चीजों की तुलना में इन फूड्स का सेवन करने से नींद का एहसास ज्यादा होता है। दरअसल हाई प्रोटीन फूड्स में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर को सेरोटोनिन प्रोड्यूस करने में मदद करता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को ट्रिप्टोफैन को अवशोषित करने में सहायता करते हैं। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के कारण लोगों को खाने के बाद नींद आने लगती है।

इसलिए महसूस होती है थकान

रिसर्च के अनुसार, खाने के बाद व्यक्ति को थकान महसूस होती है, क्योंकि उनका शरीर ज्यादा सेरोटोनिन प्रोड्यूस करता है। सेरोटोनिन एक केमिकल होता है, जो मूड और स्लीप साइकल को रेगुलेट करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जानकारों का मानना है कि हैवी मील खाने के बाद लोगों को नींद का एहसास ज्यादा होता है। जो लोग दोपहर का भोजन अधिक मात्रा में खाते हैं, उन्हें दोपहर में कम खाने वाले लोगों की तुलना में अधिक थकावट और आलस महसूस होने लगता है।

यह भी पढ़ें- इन लक्षणों को न करें इग्नोर वरना हो सकते हैं अंधेपन का शिकार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही