श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Heart Attack: महिलाओं में अलग होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण? सीने में दर्द नहीं बल्कि…

महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ लक्षण पुरुषों की तरह और कुछ पुरुषों से अलग हो सकते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या हार्ट अटैक में महिलाओं को सीने की जगह कंधे में दर्द होता है?
Heart Attack in Female know risk and Signs here in detail

Heart Attack Signs in Female: बदलते लाइफस्टाइल और खानपाव के चलते लोगों में हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ गया है। पुरुष ही नहीं महिलाओं में भी हार्ट अटैक का रिस्क तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर महिलाएं घर की जिम्मेदारियों और काम के चलते अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाती, जिसकी वजह से उनमें दिल की बीमारी बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है।

महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ लक्षण पुरुषों की तरह और कुछ पुरुषों से अलग हो सकते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या हार्ट अटैक में महिलाओं को सीने की जगह कंधे में दर्द होता है?

महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने के कारण

आजकल महिलाओं में दिल के दौरे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी कई वजहें हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारणों पर गौर करते हैं:

  • अधिक वजन और मोटापा: कई शोधों से यह साबित हो चुका है कि अधिक वजन और मोटापा महिलाओं में दिल के दौरे का एक प्रमुख कारण है।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन: महिलाओं में धूम्रपान और शराब पीने की आदतें बढ़ रही हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाती हैं।
  • अधिक नमक का सेवन: उच्च सोडियम का सेवन रक्तचाप को बढ़ाता है, जो दिल के लिए हानिकारक है।
  • शारीरिक गतिविधि की कमी: घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण महिलाएं अक्सर शारीरिक गतिविधियों के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं, जिससे दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
  • तनाव: लगातार तनाव भी दिल की बीमारियों का एक प्रमुख कारण है।

आमतौर पर यह माना जाता है कि दिल का दौरा आने पर सीने में तेज दर्द होता है। लेकिन यह हमेशा सच नहीं होता है, खासकर महिलाओं में। दिल के दौरे के लक्षण पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं।

दिल के दौरे के सामान्य लक्षण: (Heart Attack Signs in Female)

  • सीने में दर्द या बेचैनी: यह सबसे आम लक्षण है। यह दर्द दबाव, जकड़न या जलन जैसा महसूस हो सकता है।
  • कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द: दिल का दर्द अक्सर सीने से शुरू होकर इन क्षेत्रों में फैल सकता है।
  • सांस लेने में तकलीफ: सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई होना।
  • थकान: अचानक और असामान्य थकान महसूस होना।
  • चक्कर आना: दिल की धड़कन का तेज होना या धीमा होना।
  • मतली या उल्टी: कुछ लोगों को दिल के दौरे के दौरान मतली या उल्टी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- शरीर में कैल्शियम की हो रही है कमी, तुरंत डाइट में शामिल करें फूड्स

महिलाओं में हार्ट अटैक के अन्य लक्षण

  • 1. बिना वजह ज्यादा पसीना आ सकता है।.
  • 2. सिर घूमना या मतली।
  • 3. सीने में दर्द के साथ सांस फूलने की समस्या।
  • 4. कम मेहनत में ही बहुत ज्यादा थकान।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gyanesh Kumar New CEC
ज्ञानेश कुमार बने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, जानें कैसे होती है नियुक्ति
Gold Silver Price Today
सोने की कीमत में राहत, जानें देश के 10 बड़े शहरों में क्या है भाव
Chhattisgarh News
नक्सल प्रभावित इलाके CRPF की नई पहल, बीजापुर सीमा पर खोला स्कूल
Guntur Road Accident
आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर, तीन महिलाओं की मौत
New Delhi Railway Station Stampede
कैसे हुई नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, जानें पीछे 5 बड़े कारण
Shreyanka Patil
WPL 2025 की शुरुआत में RCB को लगा झटका, श्रेयंका पूरे टूर्नामेंट से हुईं बाहर