Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व BJD सांसद सुजीत कुमार BJP में शामिल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिलाई सदस्यता

Former BJD MP Sujeet Kumar Joins BJP: बीजू जनता दल के नेता सुजीत कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।
Former BJD MP Sujeet Kumar joins BJP

Former BJD MP Sujeet Kumar Joins BJP: बीजू जनता दल के नेता सुजीत कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। इससे पहले बीजू जनता दल (BJD) ने अपने राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को निष्कासित कर दिया था।

सुजीत कुमार ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल होने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि ओडिशा में राज्य सरकार सत्ता में आने के बाद से ही राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा पूर्वी भारत के विकास को सुनिश्चित करने में सक्रिय रहे हैं और ओडिशा के लिए उनका विशेष लगाव है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने J&K विधानसभा चुनावों के लिए BJP का संकल्प पत्र किया

सुजीत कुमार ने कहा, “पीएम हमेशा आत्मनिर्भर भारत के बारे में बोलते हैं। वह हमेशा पूर्वी भारत के विकास को लेकर हमेशा सक्रिय रहे हैं, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में थोड़ा सा पिछड़ा हुआ है। ओडिशा के प्रति उनका विशेष लगाव है। ओडिशा 2036 में अपने गठन के 100 साल पूर्ण करेगा। उन्होंने हमेशा यह प्रयास किया है कि ओडिशा कैसे एक विकसित राज्य बन सकता है।”

उन्होंने ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की बड़ाई की। कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से ही ओडिशा के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है…मैं खुद को उनके साथ जुड़कर बहुत भाग्यशाली मानता हूं।” सुजीत कुमार को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने के कारण बीजेडी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से भी अपना इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें- विनेश और बजरंग की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस का थामा दामन

बीजेडी के आधिकारिक हैंडल ने एक्स पर पोस्ट किया, “पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्हें इसलिए निष्कासित किया गया है, क्योंकि उन्होंने बीजू जनता दल को निराश किया है, जिसने उन्हें राज्यसभा भेजा और ओडिशा के लोगों के विश्वास को धोखा दिया।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग